Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डबरा जीत पर सीएम ने की नरोत्तम की प्रशंसा, दिया श्रेय

भोपाल। आजादी के बाद डबरा नगर पालिका में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह काफी खुश है। उन्होंने इस जीत का श्रेय संकटमोचक मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दिया।
डबरा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बधाई देकर शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर भोपाल में जनसंपर्क मंत्री ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नगरीय निकायों में जीत पर शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि डबरा में सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय रहे। इसी का परिणाम है कि भाजपा को ऐसी विजय प्राप्त हुई है, जो पूर्व में कभी नहीं मिली। वहीं मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए नरोत्तम मिश्रा को जमकर प्रशंसा कर कहा कि डबरा की जीत 2018 के चुनावों में आने वाले परिणामों की ओर इशारा कर रही है। सरकार की नीतियों पर यह जनमत संग्रह है।

Share This News :