Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
RBI जल्द लाएगा 50 रुपए के नए नोट, पुराने नोट बंद नहीं होंगे

नई दिल्ली.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही 50 रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया। वहीं, पुराने 50 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे। बता दें कि पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इस दौरान 1000 और 500 रुपए का पुराना नोट बंद कर दिया था। कैसा है नए नोट का फीचर्स...

- आरबीआई के मुताबिक, इस नोट का कलर आसमानी (फ्लोरोसेंट ब्लू) है। नए नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत है, जिस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। इसकी साइज 66 mm x 135 mm है।
नोट के फ्रंट में
- देवनागरी में और अंग्रेजी में 50 रुपए लिखा है।
- नोट के ठीक बीच में महात्मा गांधी की फोटो है।
- माइक्रो लेटर में RBI, INDIA और 50 रुपए लिखा है।
- सिक्युरिटी थ्रेड में 'भारत' और RBI है।
- नोट के दाईं तरफ अशोक का चिन्ह है।
- महात्मा गांधी का फोटो और इलेक्ट्रोटाइप (50) वाटरमार्क्स हैं।
नोट के पीछे:
- बाईं तरफ प्रिटिंग का साल लिखा है।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है।
- लैंग्वेज पैनल है।
- हम्पी के रथ की फोटो है।
- देवनागरी में 50 लिखा है।

Share This News :