Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अटकलों पर विरामः मंथन में फिर शिव पर ही मोहर

एक बार फिर शिव को ही राज्य में नेतृत्व के लिए चुन लिया गया है। इसका औपचारिक ऐलान भाजपा अध्यक्ष ने मीटिंग में किया। अमित शाह का साफ कहना था कि राज्य में श्री चौहान जी से ज्यादा कोई भी नेता लोकप्रिय नहीं है इसलिए उनके नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
घंटे भर चली मंथन बैठक में से फिर शिव ही निकले। तमाम पहलुओं पर चर्चा व मंथन के बाद राज्य में आम चुनावों के लिए शिवराज के नेतृत्व पर ही मोहर लगा दी गई। बैठक व प्रेसवार्ता में शाह ने जमकर शिवराज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिवराज सरकार बेहतर काम कर रही है। शिव सरकार में प्रदेश विकास के नये आयाम छू रहा है। सरकार के जनकल्याणकारी प्रोग्राम दूसरे राज्य भी अपना रहे है। साथ ही किसानों की उन्नति के लिए शिवराज सरकार कृतसंकल्पित है। अमित शाह ने मीटिंग में जोर देकर कहा कि अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़कर पुनः भाजपा सरकार बनेगी। शाह के ऐलान के बाद अब तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होगा। इसके साथ ही शाह ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी शिवराज को फ्री हैण्ड दे दिया है।

Share This News :