Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
रणबीर कपूर ने खोला राज, बताया कैसे हुआ था दीपिका से प्यार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर कभी बी टाउन में काफी चर्चा में था. लेकिन उनका ब्रेकअप उनके साथ ही उनके फैंस के लिए भी काफी पेनफुल रहा. रणबीर-दीपिका के ब्रेकअप ने तो खबरों में खूब जगह बनाई थी लेकिन इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी इस राज को रणबीर ने खोल दिया है.

रणबीर-दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू इस समय खूब वायरल हो रहा है. पीपल मैगजीन को दिए इस इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि कैसे और कब उन्हें दीपिका से प्यार हुआ.

दीपिका का कहना था कि उनकी डेब्यू फिल्म के टाइम ही इन दोनों ने एक-दूसरे का नाम सुना था. सबसे खास बात ये थी कि हम दोनों के मेकअप आर्टिस्ट भरत और डोरिस थे. डोरिस ने मुझे एक दिन कहा कि रणबीर ब‍हुत ही प्यारा लड़का है और हम दोनों को एक-दूसरे से मिलना चाहिए.

फिलहाल तो इस लव स्टोरी को एंड हुए कई साल हो गए हैं और अब दीपिका, रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं. वहीं रणबीर कपूर सिंगल हैं और जल्द ही शादी करके मिंगल होने का इरादा रखते हैं.

Share This News :