Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने बम-बम महादेव पार्क में वृक्षारोपण किया

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बम-बम महादेव पार्क के बगल में समाजसेवियों द्वारा तैयार किए जा रहे नवीन पार्क स्थल में वृक्षारोपण किया। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने में यहां नागरिक, समाजेसवी, व्यापारी सभी को सार्थक पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बम-बम महादेव पार्क आज शहर का सबसे अच्छा हरा-भरा स्थल है। यहां पर स्थानीय सुबह-शाम आकर हरे-भरे पार्क का आनंद लेते है। इस दौरान समाजसेवियों ने पार्क तैयार करने का संकल्प लिया। 
पौधारोपण के समय भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, समाजसेवी महेश कुमार मल्होत्रा के अलावा रमेश गंधी, कैलाश राय, विजय झण्ड़ागुरू, ओमप्रकाश विजपुरिया, राजू गुगौरिया, मौलाना तईब खान, सत्तार बाबा, भूरे चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Share This News :