Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पेयजल समस्या के समाधान पर जनसम्पर्क मंत्री का हुआ सम्मान

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र का दतिया के वार्ड क्रमांक 11 में 70 साल पुरानी पेयजल समस्या के समाधान पर समारोह पूर्वक सम्मान किया। सम्मान समारोह का आयोजन दावलपीर कमेटी की ओर से वार्ड पार्षद मुलू उपाध्याय तथा अन्य स्थानीयजन द्वारा किया गया। स्थानीयजन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवं पुष्पहार पहनाकर जनसम्पर्क मंत्री को सम्मानित किया। 
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि जनता की सेवा करना हमारा काम है। हम जो भी काम करते है वह हमारा फर्ज है किसी के ऊपर अहसान नहीं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जो भी समस्या होगी उसके निदान हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर दावलपीर कमेटी के पदाधिकारी अब्दुल मजीत खान अब्बू, बब्बन खान, काले खान, राहत अली जैदी, गुड्डू कुरैशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रशीद खान ने किया।

Share This News :