Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
सिंधिया ने बुलाई जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक

( विनय शर्मा ) : राज्य कांग्रेस के तमाम जिला अध्यक्षों की बैठक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुलाई है। इस बैठक में वह आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएंगे।
राज्य कांग्रेस की कमान सम्हालने को लेकर चल रहे कयासों के बीच सिंधिया ने नया दांव खेला है। वह राज्य में दिन प्रतिदिन सक्रियता बढ़ाते जा रहे है। साथ ही सरकार व भाजपा संगठन पर लगातार जुबानी हमले भी बोल रहे है। पालिका और पंचायत चुनावों में प्रचार से दूर रहने पर उठे प्रश्नों के बीच उन्होंने अब मप्र कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाने की बात कही है। वह जल्द ही भोपाल में राज्य के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर चुनावी मंत्रणा करते दिखेंगे।

Share This News :