Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
राम रहीम के भक्त हुए हिंसक, पत्रकार पर धारधार हथियार से हमला

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला कोर्ट ने यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है. राम रहीम को दोषी करार किए जाने से बौखलाए उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है.  

राम रहीम के समर्थक लगातार हंगामा कर रहे हैं, उन्होंने कई जगह आग लगा दी है. उन्हें काबू में रखने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं. पंचकूला के अलावा आजतक की टीम पर सिरसा में भी हमला हुआ है. आजतक के कैमरामैन प्रदीप गुप्ता पर धारधार हथियार से हमला किया गया है.

बता दें कि कुछ ही देर पहले गुरमीत राम रहीम को साध्वी से यौन शोषण का दोषी करार दिया गया है. कोर्ट अब 28 अगस्त को उनकी सजा पर सुनवाई करेगा. फैसला सुनते ही राम रहीम कोर्ट में अपने होश खो बैठे. राम रहीम कोर्ट से सीधा जेल जा रहे हैं, उन्हें कस्टडी में लिया गया है. हरियाणा के कई शहरों की बिजली काट दी गई है. हालात को देखते हुए पंचकूला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है. अभी राम रहीम की मेडिकल जांच हो रही है.

Share This News :