Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रामेश्वरम्, तिरूपति, कामाख्या देवी, द्वारिकापुरी व जगन्नाथपुरी जायेंगी विशेष रेलगाड़ी

ग्वालियर । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर माह के दौरान जिले से विशेष रेलगाड़ियां विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिये जायेंगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से जिले के 1562 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जायेगी। यात्रा के लिये आवेदन संबंधित तहसील कार्यालयों में लिए जायेंगे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 सितम्बर को रामेश्वरम् धाम, 20 सितम्बर को तिरूपति, 2 अक्टूबर को माँ कामाख्या व 11 अक्टूबर को द्वारिकापुरी धाम के लिये विशेष रेलगाड़ियां रवाना होंगी। इसी क्रम में नवम्बर माह के दौरान 14 नवम्बर को द्वारिकापुरी व 17 नवम्बर को जगन्नाथपुरी के लिये विशेष रेलगाड़ी जायेगी। इन तीर्थयात्राओं के लिये आवेदन पत्र तहसील कार्यालय ग्वालियर, मुरार, डबरा, भितरवार, घाटीगाँव व चीनौर में आवेदन लिए जायेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत रामेश्वरम् धाम की यात्रा के लिये आवेदन पत्र 24 अगस्त तक, तिरूपति के लिये 7 सितम्बर, कामाख्या देवी के लिये 21 सितम्बर व द्वारिकापुरी धाम के लिये 3 अक्टूबर तक आवेदन पत्र संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसी तरह नवम्बर माह में प्रस्तावित द्वारिकापुरी धाम यात्रा के लिये 30 अक्टूबर व जगन्नाथपुरी तीर्थ के लिये एक नवम्बर तक आवेन फॉर्म प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 

Share This News :