Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
“मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम 26 अगस्त को

ग्वालियर । “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम के तहत जिले में मंत्रिगण व विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य वॉलिन्टियर्स विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने जायेंगे। “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम का आयोजन 26 अगस्त को होगा। इस दिन प्रात: 10.30 बजे से जनप्रतिनिधि एवं वॉलिन्टियर्स विभिन्न सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने पहुँचेंगे। 
जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन शा.क.मा.वि. ठाठीपुर में 26 अगस्त को प्रात: 11 बजे पढ़ाने जायेंगे। इसी प्रकार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह प्रात: 9 बजे शा.क.मा.वि. सातवीं बटालियन में मिल बाचें मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत बच्चों को पढ़ाने पहुँचेंगीं। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया प्रात: लगभग 11 बजे शा.मा.वि. मोतीझील में “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल होंगे। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर शा.क.मा.वि. महारानी लक्ष्मीबाई मुरार, पूर्व मंत्री एवं विधायक नारायण सिंह कुशवाह शा.मा.वि. काला सैय्यद, विधायक भारत सिंह कुशवाह शा.मा.वि. पुरानी छावनी, विधायक लाखन सिंह यादव शा.मा.वि. पार एवं विधायक श्रीमती इमरती देवी शा.मा.वि. खेरी अमरपुरा में पढ़ाने पहुँचेंगीं। 
इसी प्रकार संभाग आयुक्त  à¤à¤¸ एन रूपला शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय ठाठीपुर, पुलिस महानिरीक्षकअनिल कुमार शा.मा.वि. नयागाँव, कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन शा.क.मा.वि. ठाठीपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष शा.मा.वि. डोंगरपुर, ग्रुप कमाण्डर भारतीय वायुसेना मंनप्रीत सिंह शा.प्रा.वि. काशी नरेश की गली, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कंचन देवी शा.क.मा.वि. बरई और मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार पंकज अग्रवाल शा.बालक.मा.वि. बरई में पढ़ाने पहुँचेंगे। 
 
140 स्कूलों को मिलेंगे कम्प्यूटर टैबलेट 
शालेय उपहार योजना के तहत “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर शहर की 140 शासकीय शालाओं को कम्प्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए जायेंगे। इसमें 100 माध्यमिक व 40 प्राथमिक शालायें शामिल हैं। यह कम्प्यूटर टैबलेट बिलौआ क्रेशर्स एसोसिएशन द्वारा मुहैया कराए गए हैं। प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा 26 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट के जन-सुनवाई कक्ष में यह टैबलेट वितरित किए जायेंगे। 
 
शहर के 300 सरकारी स्कूलों को मिलेंगीं स्वास्थ्य किट 
कलेक्टर राहुल जैन की पहल पर ग्वालियर शहर के 300 सरकारी स्कूलों को स्वास्थ्य संरक्षिका (स्वास्थ्य किट) मुहैया कराई जायेंगीं। रेडक्रॉस के माध्यम से प्रति विद्यालय दो किट दी जा रही हैं। इनमें 200 प्राथमिक व 100 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य किट में दो-दो डिटॉल साबुन, टॉविल, गॉज, कंघी, नेल कटर व बाम, 10 बैण्डेड तथा सोफ्रामाईसिन, लिक्विड बिटाडीन, सेवलॉन, कॉटन आदि सामग्री रहेगी। यह स्वास्थ्य किट हर विद्यालय में स्वास्थ्य मित्र पर उपलब्ध रहेगी। इसका उपयोग विद्यालय के सभी विद्यार्थी कर सकेंगे। प्रभारी मंत्री बिसेन द्वारा स्वास्थ्य किट वितरण का शुभारंभ किया जायेगा। 
 
कलेक्टर ने की अपील 
कलेक्टर राहुल जैन ने जिले के सभी सम्मानीय जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों, विभिन्न पेशे से जुड़े नामचीन व्यक्तियों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से पंजीकृत विद्यालय एवं पंजीकृत न होने की स्थिति में किसी एक विद्यालय में पहुँचकर बच्चों को प्रेरित करने एवं उनसे संवाद स्थापित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस दौरान विद्यालयों को आवश्यकतानुसार संसाधन एवं सुविधायें देने का भी अनुरोध किया है।

Share This News :