Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया हाई स्कूल भवन का शिलान्यास

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विकासखंड के ग्राम कुम्हेडी में 88 लाख रूपए लागत के हाईस्कूल भवन का शिलान्यास किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर सभी संसाधन उपलब्ध कराने में सरकार कोई कसर नहीं छोडेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाईस्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम महुआ में 1. 50 लाख रूपए की लागत से शमशान घाट, कुम्हेडी में पाँच लाख रूपए की लागत से खेल का मैदान, चार लाख रूपए लागत की सीसी सड़क तथा चार लाख की लागत से अनुसूचित जाति बस्ती में सीसी सड़क की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद भी उपस्थित थे।

 

Share This News :