Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया दतिया से समय-सीमा ट्रांसफार्मर बदलने की योजना का शुभारंभ

भोपाल : 

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में असफल ट्रांसफार्मरों को निश्चित समय में बदलने की योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल और श्री विक्रम सिंह बुंदेला आदि उपस्थित थे।

जनसम्‍पर्क मंत्री ने कहा कि बिजली की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में समय-सीमा में ट्रांसफार्मर बदलने की योजना प्रारंभ की गई है। इसका शुभारंभ दतिया में हुआ है। अब केवल एक फोन पर शहरी क्षेत्र में 12 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिन तथा अक्टूबर के बाद दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे।

Share This News :