Homeअपना शहर ,
पानी में क्लोरीन का मात्रा पर्याप्त, पानी पीने योग्य

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार निगम के जलप्रदाय अमले द्वारा नियमित रुप से मोतीझील पर स्थित ओल्ड एवं न्यू प्लांट के राॅ वाटर, क्लीयर वाटर के सेम्पल का परीक्षण कराया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2016 को कराए गए सेम्पल के परीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार पानी पीने योग्य होकर रंगहीन एवं गंधहीन है तथा क्लीयर वाटर में दोनों ओर क्लोरीन की मात्रा मिल रही है।
सहायक यंत्री जलप्रदाय संधारण मोतीझील द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोतीझील पर स्थित ओल्ड एवं न्यू प्लांट के राॅ वाटर, क्लीयर वाटर के सेम्पल का निगमायुक्त के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर पानी का कैमिकल परीक्षण कराया गया जिसकी रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता मानक के अनुसार पायी गई, क्लीयर वाटर में दोनों ओर क्लोरीन की मात्रा मिल रही है। जिसके अनुसार पानी पीने योग्य होना पाया गया है।

Share This News :