Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
पवैया ने बढ़ाया उत्साह

( विनय शर्मा ) : शनिवार को आयोजित हुई इस पाठशाला में उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने
खासतौर पर भारतीय संविधान में निहित नागरिक कर्तव्य, नैतिक शिक्षा, भारतीय
संस्कृति के जीवन मूल्य, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों और सामान्य ज्ञान
पर केन्द्रित बातें बच्चों को पढ़ाईं और इनसे संबंधित प्रश्न भी पूछे। जिन-जिन बच्चों ने
सवालों के सही-सही उत्तर दिए, पवैया ने पुरस्कार स्वरूप बॉलपेन भेंट कर उनका
उत्साह बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, प्रथम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री, अमर शहीदों,
ग्वालियर के महान संगीतज्ञों इत्यादि के बारे में पूछा। इनमें से अधिकांश प्रश्नों का
बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। विद्यालय के एक होनहार छात्र देवांश शर्मा की
बुद्धिमत्ता की पवैया ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही अन्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर
को भी सराहा। उन्होंने प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुए स्वच्छता अभियान सहित अन्य
कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में पवैया ने सभी कक्षाओं के बच्चों को अपने हाथों से लड्डू
वितरित किए। इस दिन पढ़ने आए सभी बच्चे विशिष्ट अंदाज की पढ़ाई और मीठे-मीठे
लड्डुओं का स्वाद लिए अपने घर लौटे। कार्यक्रम में मिल बाचें के वॉलिन्टियर श्री
सुरजीत यादव भी मौजूद थे।

Share This News :