Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में सामाजिक भागीदारी आवश्यक – प्रभारी मंत्री बिसेन

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  à¤•्रम में प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री
श्री गौरीशंकर बिसेन शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं से रूबरू हुए। उन्होंने
कक्षा-8वीं की बालिकाओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के साथ ही कहा कि शिक्षा हमारा बौद्धिक
और शारीरिक विकास करती है। उन्होंने कहा कि आज कल बेटियां बेटों से ज्यादा अच्छा
परर्फोंमेंस दे रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, कला सहित संस्कृति सभी क्षेत्रों में देश और
प्रदेश की बेटियां अपना, अपने माता-पिता, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने बेटियों से देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद के नामों के विषय में भी प्रश्न
पूछे, जिनके जवाब बेटियों द्वारा बढ़-चढ़कर किए गए। उन्होंने बेटियों से उनकी किसी भी प्रकार
की समस्या या सुविधा के विषय में भी बात की।

Share This News :