Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
सरकारी स्कूल में पढ़कर ही बना हूँ कलेक्टर – कलेक्टर जैन

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  à¤•लेक्टर श्री राहुल जैन ने विद्यालय की कक्षा-6, 7 व 8 की बालिकाओं को पढ़ाया और
बताया कि वह भी जबलपुर शहर के शासकीय विद्यालय में ही पढ़कर कलेक्टर के पद तक
पहुँचने में सफल रहे हैं। इसलिये बच्चे यह न सोचें कि प्राइवेट स्कूलों में शासकीय स्कूलों की
तुलना में बेहतर पढ़ाई या दिमाग वाले शिक्षक उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा
शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर
जिले की 140 शालाओं के विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। रेडक्रॉस और
जिला प्रशासन के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिये हाइजेनिक
किट वितरित किए जा रहे हैं।

Share This News :