Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
'मन की बात' में पीएम मोदी ने जताई हरियाणा हिंसा पर चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 35वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम हर महीने के आखिरी रविवार को 11 बजे इस कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करते हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने हरियाणा में हुई हिंसा पर चिंता जताई. पीएम मोदी ने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हिंसा ना ही देश बर्दाश्त करेगा और ना ही सरकार. आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.

पीएम इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को जागरुक करना का काम तो करते ही हैं, साथ ही इससे आकाशवाणी को भारी राजस्व भी मिलता है. हाल ही में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में इससे जुड़ी जानकारी रखी. उन्होंने सदन को बताया कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से आकाशवाणी को 10 करोड़ की कमाई हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में मन की बात कार्यक्रम से ये राजस्व जमा हुआ है. राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि 2015-16 वित्तीय वर्ष में आकाशवाणी को मन की बात कार्यक्रम से 4.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जबकि 2016-17 वित्तीय वर्ष में ये राजस्व बढ़कर 5.19 करोड़ हो ग

 

Share This News :