Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गुना का किसान सम्मेलनः शिवराज घर में ही घेरेंगे डर को

शिवराज का सिंधिया को समय-समय पर घर में घेरना यह कोई नई राजनीति या किसी डर का परिणाम है। अब रविवार को किसान सम्मेलन आहूत करना भी इसी का ही एक अध्याय माना जा रहा है।
शिवराज चौथी बार राज्य में सरकार देख रहे है। इसलिए वह रास्ते की रूकावटे दूर करना चाहते है। चाहे फिर वह खुद के दल में हो या फिर विपक्षी। खुद के दल में रूकावटों को उन्होंने अपनी चाणक्य नीति से समय-समय पर अपनी लोकप्रियता को संगठन के सामने रख आसानी से इतर कर दिया। लेकिन अबकी बार विपक्ष के खेवनहार सिंधिया की सक्रियता और क्रेज शिवराज के लिए डर बनकर घर कर गया है इसलिए वह घर में ही घेरकर डर को हराना चाहते है। इसकी शुरूआत उन्होंने पिछले दिनों सिंधिया परिवार को अंग्रेजों का मित्र बताकर कर दी थी। अब किसान सम्मेलन के बहाने फिर डर को हराने का प्लान है।

Share This News :