Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 9 नामों को हरी झंडी, सहयोगियों को जगह नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10:30 बजे अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे. शनिवार दिन भर अमित शाह के घर नेताओं का आना-जाना लगा रहा, जिसके बाद देर शाम बीजेपी के 9 नए नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी. वहीं सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि शपथग्रहण से पहले  मंत्रिमंडल शामिल होने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी सुबह ब्रेकफास्ट पर बुलाएंगे. वहीं संभावित सूची में सहयोगी दलों के किसी नेता का नाम नहीं है. खबरों की मानें तो इस विस्तार में सहयोगी को शामिल नहीं किया जाएगा.जिन-जिन नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें फोन पर शपथग्रहण का आमंत्रण मिल गया है. इन 9 नए नामों में 2-2 बिहार और यूपी हैं. सत्यपाल सिंह से 'आजतक' से बातचीत में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार जताया. वहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे ईमानदारी से निभाने की वो कोशिश करेंगे.

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 9 चेहरों के नाम जारी कर दिए गए हैं.

1. शिव प्रताप शुक्ला

2. अश्विनी कुमार चौबे

3. वीरेंद्र कुमार

4. अनंत कुमार हेगड़े

5. राजकुमार सिंह

6. हरदीप सिंह पुरी

7. गजेंद्र सिंह शेखावत

8. सत्यपाल सिंह

9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम

 

Share This News :