Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
4 मंत्रियों का प्रमोशन, RK,हरदीप, सत्यपाल और अश्विनी समेत 9 बने राज्यमंत्री

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। पहले से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रहे चार मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। इन चारों मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लाइव अपडेट्स
----------------------
11.05AM: अलफोंस कन्नथानम ने ली राज्य मंत्री की शपथ, किसी भी सदन केे नहीं है सदस्य। अंग्रेजी में ली शपथ
11.03AM: सत्यपाल सिंह ने ली राज्य मंत्री की शपथ, यूपी के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। हिन्दी में ली शपथ
10.59AM: गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली राज्य मंत्री की शपथ, राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद है। हिन्दी में ली शपथ
10.59AM: हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्य मंत्री की शपथ, संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के पद पर रहे हैं।
10.57AM: राजकुमार सिंह ने ली राज्य मंत्री की शपथ, बिहार के आरा से हैं सांसद
10.55AM: अनंत कुमार हेगड़े ने ली राज्य मंत्री की शपथ, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से हैं सांसद
10.53AM: डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ली राज्य मंत्री की शपथ, मध्य प्रदेश के तीकमगढ़ से हैं सांसद
10.51AM: अश्विनी चौबे ने ली राज्य मंत्री की शपथ, केंद्र में पहली बार बनाए गए मंत्री
10.49AM: शिव प्रताप शुक्ला ने ली राज्य मंत्री की शपथ, पहली बार बने मंत्री
10.47AM: मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे.
10.45AM: निर्मला सीतारमण ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थीं।
1042 पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्रल प्रभार राज्य थे
10.41AM: धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे।
10.40AM: शपथ ग्रहण समारोह शुरू
10.38AM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन पहुंचे, अब शुरू होगा शपथ ग्रहण
10.30AM: शिवसेना नेता संजय राउत बोले, ये बीजेपी का कैबिनेट विस्तार है
10.30AM: चार राज्य मंत्रियों का होगा प्रमोशन
10.27AM: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राष्ट्रपति भवन पहुंचे
10.25AM: 9 मंत्री लेंगे शपथ
10.24AM: दरबार हॉल में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
10.22AM: प्रधानमंत्री का काफिला राष्ट्रपति भवन पहुंचा।
10.20AM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी उमा भारती।
10.17AM: शपथ लेने वाले सभी लोग राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
10.15AM: पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमन और धमेंद्र प्रधान राष्ट्रपति भवन पहुंचे
10.10AM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे रविशंकर प्रसाद और मुख्तार अब्बास नकवी

Share This News :