Homeअपना शहर ,
साथ सोए थे पति-पत्नी, फिर देर रात अचानक पत्नी चिल्लाई- ये क्या हो गया

ग्वालियर।पति-पत्नी रात को खाना खाकर साथ-साथ सोए। रात को ही तीन बजे पत्नी सोकर उठी तो पति बिस्तर से नीचे गिरा मिला। लाइट जलाकर देखा तो पति के गले में निशान थे। पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया तो देखने में आया कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। घर में ही वह तार भी मिला है, जिससे गला घोंटा गया था। यह है मामला...


-गिरवाई नाका इलाके में रघुनाथ शाक्य अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार की रात उसने पत्नी आरती और बच्चों के साथ खाना खाया और फिर 11 बजे तक टीवी देखा।
-इसके बाद रघुनाथ पत्नी के साथ सोने चला गया। रात करीब 3 बजे आरती उठी, तो पाया कि उसका पति बिस्तर पर नहीं है।
-आरती ने लाइट जलाई तो रघुनाथ बेड के नीचे पड़ा हुआ था। उसने हिलाया-डुलाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। ध्यान से देखने पर आरती ने पाया कि रघुनाथ के गले में निशान हैं।

तार से गला घोंटकर मारा
-आरती ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। पड़ोसियों ने रघुनाथ को टटोला तो वह मर चुका था। उसे गला घोंटकर मारा गया था।
-जिस तार से रघुनाथ का गला घोंटा गया, वह भी घर में पड़ा मिल गया। सुबह होते ही पुलिस और फोरेसिंक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए।
-पुलिस के मुताबिक पूरा मामला संदेहास्पद है और रघुनाथ की हत्या की गई या फिर उसने सुसाइड किया है। यह जांच की जा रही

 

Share This News :