Homeअपना शहर ,
स्व. राजमाता सिंधिया की जयंती 19 को

ग्वालियर । 19 अक्टूबर को कैलाशवासी स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर प्रातः 9 बजे कटोराताल मार्ग स्थित राजमाता जी की छतरी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया ने ग्वालियर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।

Share This News :