Homeअपना शहर ,
फुटकर आतिशबाजी दुकानों के लिये लॉटरी आज

ग्वालियर। दीपावली त्यौहार पर लगने वाली अस्थायी फुटकर आतिशबाजी दुकानों का आवंटन 18 अक्टूबर को लॉटरी पद्धति से किया जायेगा। इस दिन यह प्रक्रिया अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जन-सुनवाई कक्ष में अपरान्ह 4 बजे संपादित होगी। अपर जिला दण्डाधिकारी शिवराज वर्मा ने बताया कि फुटकर आतिशबाजी दुकानों के लिये आए सभी ओवदन पत्रों में से लायसेंसधारियों को दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से होगा। इस मौके पर एसडीएम मुरार, उपायुक्त नगर निगम, थाना प्रभारी गोले का मंदिर और ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो दीपावली पर्व पर अस्थायी फुटकर आतिशबाजी की दुकानें इस बार भी ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में लगाई जायेंगी। यह दुकानें 23 अक्टूबर से एक नवम्बर तक लगाई जा सकेंगी।

Share This News :