Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
आखिर क्यों 'बाहुबली' से मिलने के लिए बेताब हैं श्रद्धा, कर रही हैं प्रभास की हां का है इंतजार

जब से फिल्म 'बाहुबली' रिलीज हुई है तब से बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे प्रभास यानी  à¤¬à¤¾à¤¹à¥à¤¬à¤²à¥€ ​के फैन हो गए हैं। उन्हीं में से एक हैं श्रद्धा कपूर जो कि पिछले कई दिनों से प्रभास से मिलने के लिए उनकी हां का इंतजार कर रही हैं।  'बाहुबली' के बाद अब प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल निभा रही हैं। श्रद्धा भी फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं और प्रभास से मिलने के लिए बेताब हैं।

 

बता दें कि श्रद्धा और प्रभास अभी तक एक-दूसरे से मिले नहीं हैं। श्रद्धा ने एक वह प्रभास की एक झलक देखने के लिए कई दिनों से बेताब हैं। हालांकि उन्होंने शूट से पहले प्रभास से मिलने के लिए भी कहा है लेकिन अभी तक प्रभास ने उनसे मिलने के लिए हां नहीं की है। फिलहाल 'हैदर' गर्ल को बस उनकी एक हां का इंतजार है।

हाल ही में एक à¤‡à¤‚टरव्यू में श्रद्धा ने कहा कि मैं और प्रभास अभी तक मिले नहीं हैं लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए मरी जा रही हूं। हालांकि हम फोन और मैसेजे के जरिए एक-दूसरे से बात करके संपर्क में हैं लेकिन अभी तक मैं प्रभास से फेस टू फेस नहीं मिली हूं। हम लोग इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वह जानते हैं कि मैं उनकी कितनी बड़ी फैन हूं और वह भी मुझसे मिलने के लिए उत्साहित हैं। आपको बता दें कि 'साहो' में प्रभास-श्रद्धा के अलावा महेश मांजरेकर à¤”र à¤œà¥ˆà¤•ी श्रॉफ भी à¤…हम भूमिका निभा रहे हैं। 

Share This News :