Homeमनोरंजन ,वायरल न्यूज़,
चित्रकूट में भाजपा नेता देखेंगे 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'

सतना। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ नेताओं को अब किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई जाएगी। इसे लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी व नेता फिल्म का आनंद लेंगे। इसकी जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समाप्त होने पर स्वच्छता पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' दिखाई जाएगी। इसके पीछे स्वच्छता का संदेश देना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता को जन आंदोलन बना रही है।

चित्रकूट में होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 सितंबर से चित्रकूट में आयोजित की जा रही है। कार्यसमिति में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार के साथ 2022 तक खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार के रोडमेप पर चर्चा होगी। कृषि प्रस्ताव के साथ कार्यसमिति में किसान खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों की ओर रूख करे, इस पर प्रस्ताव पारित होगा। दो दिवसीय कार्यसमिति में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन शामिल होंगे।

 

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने 2 दिवसीय कार्यसमिति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 9 सितंबर को चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान में मोर्चा की कार्यसमिति के प्रथम दिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यसमिति में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों एवं नवाचारों पर केन्द्रित कृषि प्रस्ताव पारित होगा।

समापन अवसर पर रहेंगे सीएम

कार्यसमिति के दूसरे दिन 10 सिंतबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समापन सत्र में मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान सत्र को संबोधित करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय और कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। कृषि आधारित उद्योग प्रस्ताव कार्यसमिति में पारित होगा।

Share This News :