Homeअपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री आज आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से शिक्षा नीति पर करेंगे चर्चा

ग्वालियर। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया शिक्षा नीति के संबंध में 18 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व कुलसचिवों से चर्चा करेंगे। श्री पवैया इस दिन सायंकाल 5 बजे यहाँ मुरार स्थित व्हीआईपी सर्किट हाउस में प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व कुलसचिवों से शिक्षा नीति पर विचार मंथन करेंगे।

जिन पारंपरिक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से श्री पवैया चर्चा करेंगे, उनमें जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर सहित एपीएस विश्वविद्यालय रीवा, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल, देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, राजा मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर शामिल हैं।

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। श्री पवैया 18 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे यहाँ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से इस परिचर्चा में शामिल होंगे। श्री जावड़ेकर इस दिन देशभर के उच्च शिक्षा मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।

Share This News :