Homeअपना शहर ,
अग्नि दुर्घटना होने पर इन नम्बरों पर दें जानकारी

दीपावली के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये नगर निगम ग्वालियर द्वारा कन्ट्रोल रूम में अनेक टेलीफोन लाईनों की व्यवस्था की गई है जिस पर शहर का कोई भी नागरिक अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दे सकता है।
नोडल फाॅयर आफीसर ने जानकारी देते हुये बताया है कि दीपावली त्यौहार के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना निगम के 101, 2342101, 2438361 के साथ मुरार क्षेत्र के लिए 2438324 पर एवं लश्कर क्षेत्र के लिए 2438326 आदि दूरभाष के अतिरिक्त नोडल फाॅयर आॅफीसर श्री अतिबल सिंह यादव के मोबाइल नम्बर 9644405751, फाॅयर आफीसर श्री कोमल सिंह बरेलिया के नम्बर 9406915736 एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर 100, 2445222, 2445333 पर भी दी जा सकती है।

Share This News :