Homeअपना शहर ,
आधार पंजीयन के काम में ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी

अंतरविभागीय समन्वय बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

आधार पंजीयन के काम में और तेजी लायें। इस कार्य में ढ़िलाई कदापि बर्दाश्त नहीं होगी। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में‍ दिए। उन्होंने खासतौर पर जिला शिक्षा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को हिदायत दी कि इस काम में स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों से पूरा सहयोग मुहैया कराएँ।

      सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूर्ण करने पर भी विशेष बल दिया। हितग्राहियों के सत्यापन की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि लोक सेवा प्रदाय केन्द्रों में आए आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें। समय-सीमा का उल्लंघन होने पर लोक सेवा गारंटी कानून के तहत संबंधित अधिकारी पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।

      बैठक में सीएम हैल्पलाईन, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, जन-सुनवाई आदि से संबंधित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा व श्री विवेक श्रोत्रिय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :