Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
40 करोड़ की धोखाधड़ी, चिटफंड कंपनी के सीएमडी और दो डायरेक्टर गिरफ्तार

मंदसौर। à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ ने चिटफंड कंपनी बीएनपी रियल स्टेट और एलाइट लिमिटेड के सीएमडी और दो डायरेक्टरों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। इन पर मंदसौर के करीब 1 हजार निवेशकों से 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पूछताछ में आरोपियोें ने बड़वानी, इंदौर, देेवास, उज्जैन सहित अन्य जगह करीब 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को नई स्कीम का लालच देकर जाल में फंसाया और दबोच लिया।

कोतवाली टीआई विनोदसिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपियों के नाम हैं बीएनपी रियल एस्टेट और एलाइट लि. का सीएमडी संतोष पिता सूरजपाल शर्मा और दो डायरेक्टर देवेंद्र पिता सुरेशचंद्र शर्मा और सुरेश पिता सूरजपाल शर्मा तीनों निवासी इंदौर। सीएमडी को हृ्रदय संबंधी तकलीफ होने से जेल भेज दिया है, शेष दोनों डायरेक्टरों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों ने अपनेे साथियों के साथ मिलकर मार्च 2010 में जिला पुलिस लाइन के सामने कार्यालय खोला था। लगभग 1000 निवेशकों को कंपनी के माध्यम से लुभावनी योजनाओं में 4 करोड़ रुपए निवेश करवा कर राशि को दोगुना करने का आश्वासन दिया था।

योजनाएं पूर्ण होने (मेच्युरिटी) पर जब निवेशको ने अपना पैसा वापस मांगा तो कंपनी के निवेशकों ने भुगतान नहीं किया और कार्यालय बंद कर भाग खड़े हुए थे। तभी से इनकी तलाश की जा रही थी। रविवार रात इंदौर के विजय नगर क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, बड़वानी सहित अन्य जगह इसी तरह निवेशकों को कुल 40 करोड़ रुपए का चूना लगाना कबूला है।

Share This News :