Homeअपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 62 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी सेंटर स्थित नारायणकृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 20 में नदीपार टाल मुरार के निवासियों द्वारा गली में सीसी रोड डलवाने का आग्रह किया जिस पर निगमायुक्त ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही वार्ड 21 स्थित इंद्रमणि नगर के कुछ क्षेत्र में पानी न आने को लेकर सप्लाई जोडने एवं स्ट्रीट लाइट चालू कराने के साथ ही सडक के गडडे भरवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर निगमायुक्त ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं वार्ड 18 स्थित आदित्यपुरम भिंड रोड में पानी की सप्लाई को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया जिसे आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 56 स्थित कैंसर पहाडी के उपर पानी सप्लाई की व्यवस्था कराने के लिए आग्रह किया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 26 स्थित रिसाला बजार मुरार के निवासियों द्वारा क्षेत्र में नियमित सफाई कराने, कचरा उठवाने एवं आवारा मवेशियों को पकडवाने के लिए आवेदन दिया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  

Share This News :