Homeअपना शहर ,
अपर आयुक्त श्री माकिन एवं श्री राजनगांवकर को महापौर ने दी विदाई

अपर आयुक्त श्री संदीप माकिन एवं श्री अभय राजनगांवकर का नगर निगम से स्थानांतरण होने पर आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने दोनों अधिकारियों को विदाई दी। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान सभापति श्री राकेश महौर, एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल, श्री सतीश बोहरे, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री खेमचंद गुरवानी, लेखाधिकारी श्री पालिया सहित निगम के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिटी सेंटर स्थित गालव रेस्ट हाउस में आयोजित विदाई समारोह में महापौर श्री शेजवलकर ने दोनों अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों की नगर निगम ग्वालियर में ये दूसरी पारी थी जो कि इन्होंने अच्छी तरह पूरी की, यदि यह अभी कुछ समय और ग्वालियर में रहते तो स्मार्ट सिटी योजना में निगम को इन अधिकारियों के अनुभव का लाभ अवश्य मिलता। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने कहा कि दोनों अधिकारी अच्छे कार्य करने वाले तथा पाजिटिव सोच के साथ कार्य करने वाले हैं, अभय जी को किस कर्मचारी से कैसा कार्य लेना है यह अच्छे से आता है।
विदाई समारोह के दौरान अपर आयुक्त श्री माकिन ने कहा कि ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराने में सम्पत्तिकर की वसूली बहुत बडा योगदान रहा है तथा इतनी वसूली का श्रेय निगमायुक्त एवं महापौर जी के प्रयास से ही पूर्ण हो सका है। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री राजनगांवकर ने कहा कि शासकीय सेवा में समन्वय से कार्य करने से हर कार्य संभव है तथा सम्पत्तिकर वसूली का लक्ष्य हम सब मिलकर निगमायुक्त एवं महापौर जी के सहयोग से ही पूर्ण कर पाए हैं।

      

  

Share This News :