Homeअपना शहर ,
महाराज बाडा क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा क्षेत्राधिकारी श्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से महाराज बाडा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान महाराज बाडा क्षेत्र के आस पास प्रमुख मार्केटों में दुकान के बाहर समान रखकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात को अवरुद्व करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सामान जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह एवं आजाद खान सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  

Share This News :