Homeअपना शहर ,
संभाग में 13 हजार 556 कपिल धारा कूपों का निर्माण पूर्ण

निजी भूमि पर सिंचाई सुविधाओं के विकास करने के मकसद से ग्वालियर संभाग में 19 करोड़ 6 लाख 97 हजार रूपए व्यय करके 13 हजार 556 कपिल धारा कूपों का निर्माण किया गया है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 7 हजार 69 नलकूपों का निर्माण गुना जिले में किया गया है। इस पर 12 करोड़ 7 लाख 24 हजार रूपए की राशि व्यय की गई है। इसी तरह शिवपुरी जिले में 3 हजार 138 नलकूपों का निर्माण किया गया है। इस पर 2 करोड़ 55 लाख 600 रूपए व्यय किए गए हैं। अशोकनगर जिले में 2 हजार 340 नलकूपों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर 2 करोड़ 62 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। दतिया जिले में 983 नलकूपों का निर्माण किया गया है, इन पर एक करोड़ 74 लाख रूपए और ग्वालियर जिले में 52 लाख रूपए खर्च करके 26 नलकूपों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

Share This News :