Homeअपना शहर ,
6 लाख एक हजार 606 स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदाय

चालू शिक्षण सत्र के दौरान ग्वालियर संभाग में 6 लाख एक हजार 606 स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदाय की गई है।

      संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू शिक्षण सत्र के दौरान शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 2 लाख 7 हजार 725 स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश प्रदाय की गई है। गुना जिले के एक लाख 34 हजार 881, ग्वालियर जिले के 99 हजार 550, दतिया जिले के 65 हजार 744 और अशोकनगर जिले के 93 हजार 706 स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदाय की गई है।

Share This News :