Homeअपना शहर ,
22 अक्टूबर को बाज स्टेडियम में लगेगा पूर्व सैनिकों का विशाल शिविर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील

थल सेना के स्टेशन हैडक्वार्टर द्वारा 22 अक्टूबर को भूतपूर्व सैनिकों की विशाल रैली (शिविर) आयोजित की जा रही है। भूतपूर्व सैनिकों की सहायता के लिये आयोजित होने जा रहा यह शिविर इस दिन प्रात: 9 बजे से मुरार कैन्ट एरिया स्थित बाज स्टेडियम परिसर में शुरू होगा। इस शिविर में खासतौर पर ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना व समीपवर्ती जिलों में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों को बुलाया गया है।

      सैकण्ड इन कमाण्ड मेजर डी बनर्जी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस शिविर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। साथ ही ईसीएचएस सुविधायें,  नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण भी होगा। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये रिकॉर्ड ऑफिस के अधिकारी, सीएचडी कैन्टीन, वेटरन सेल स्टेशन हैडक्वार्टर, जिला प्रशासन आदि के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

      जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एस के एस पलवार ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की है।

Share This News :