Homeअपना शहर ,
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 19 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती माया सिंह 19 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे छत्री परिसर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। नगरीय विकास मंत्री प्रात: 10 बजे अचलेश्वर मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। पूर्वान्ह 10.30 बजे मंत्री श्रीमती माया सिंह जीवाजी यूनिवर्सिटी चौराहा पर श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। श्रीमती माया सिंह पूर्वान्ह 10.45 बजे वार्ड क्रं.-60 विवेकानंद नीडम में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को भोजन वितरण करेंगी।

Share This News :