Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध
जिद -जज्बा ओर जुनून ने जबलपुर को बनाया नंबर बन

( विनय शर्मा ): निगमायुक्त वेदप्रकाश की जिद - जज्बा ओर जुनून ने जबलपुर को प्रदेश की नगर निगमों में नंबर बन बना दिया है ।कभी विकास की जब बात होती थी तब इंदौर की चर्चा की जाती थी , मगर अब जबलपुर की चर्चा होने लगी है । स्मार्ट सिटी में नंबर वन ओर देश मे 7 बी रेंक ने जबलपुर का नक्शा ही बदल दिया है । स्मार्ट सिटी का शानदार नया दफ्तर बन गया है ओर हर सेक्सन में अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है । यह देश का पहला नगरनिगम है जिसमे बिजन वेदप्रकाश के तहत हर घर के दरबाजे पर एक डिवाइस लगाई जा रही है, जिससे यह पता चलेगा कि सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठा रहा है या नहीं । साथ ही इसके लिये एक रेडियो फीकेन्सी तैयार की गई है । करीब 2 लाख 76 हजार घरों में डिबाइस लगाने का काम जारी है । यह डिबाइस 3 कलर के सिग्नल देगी , जिसमे रेड सिग्नल का मतलब होगा कि कचरा नही उठा है, ग्रीन सिग्नल का मतलब होगा कि कचरा उठ गया है और बिलू सिग्नल का मतलब होगा कि कचरा उठाने गाड़ी नही गई है ।इस पर स्मार्ट सिटी दफ्तर में बैठे कर्मचारी पूरी नजर रखते है और निगमायुक्त वेदप्रकाश प्रति दिन 2 से 3 घंटे नियमित बैठकर चल रहे कार्यो की मॉनिटरिंग करते हैं ।स्मार्ट सिटी दफ्तर का नाम जुनून रखा गया है । 115 बसें चला रहा है नगरनिगम , जबलपुर नगरनिगम 115 बसों का संचालन कर यात्रियों के लिये यातायात सुगम बना रहा है । निगम की बसें बस टर्मिनल्स से हवाईअड्डे भी जातीं हैं और इनकी रफ्तार पर निगरानी के लिये कैमरे लगाय गए हैं ।एयरपोर्ट शटल का किराया 150 रुपये है , यह शटल आईएस बीटी से चलती है । कामकाज को पेपर लेस किया जा रहा है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों को पेपर लेस बने , इसके लिये 200 कियोक्स मशीने लगाई जा रहीं हैं ।निगमायुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि हम कचरे से 11 मेगाबाइट बिजली बना रहे हैं । पार्कों की सुंदरता देखते ही बनती है जबलपुर सिटी के अंदर बने पार्को की सुंदरता देखते ही बनती है । पार्को में शानदार लाइट ओर फब्बारे लगाय गये हैं ओर ओपन जु में भी तेजगति से काम चल रहा है । सड़क, सफाई और लाइट समेत सभी कार्यों में नंबर बन बना जबलपुर नगर निगम ।

Share This News :