Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मंदिर में चोरी, पहुंच चिंता व्यक्त की

ग्वालियर । जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र के पारिवारिक मन्दिर से बीती रात चोर हजारो का सामान और नकदी ले गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी है।
डबरा के जबाहरगंज में मंत्री नरोत्तम मिश्र का लक्ष्मीनारायण मंदिर है । दान पात्रों से नगदी चोरी और कुछ सामान चोरी हुआ है। सुबह पुजारी को चोरी का पता लगा । पुलिस मौक़े पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। चोरी की सूचना मिलते है डॉ मिश्रा मंदिर पहुंचे और चिंता व्यक्त की।

Share This News :