Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
केंद्रीय मंत्री तोमर ने बस स्टेंड पर लगाईं झाडू, दिलाई स्वच्छता की शपथ

ग्वालियर । केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में बस स्टेंड पर स्वछ्ता पखवाड़ा के तहत “स्वच्छ्ता की सेवा” कार्यक्रम हुआ । इसमें सभी ने स्वच्छ भारत बनाने की शपथ ली ।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री जय भान सिंह पवैया, स्थानीय शासन मंत्री माया सिंह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, संभागीय आयुक्त एसएन रूपला, कलेक्टर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।शपथ लेने के बाद सभी अतिथियों ने बस स्टेण्ड में झाडू लगाकर सफाई की और लोगो को स्वच्छ रहने का सन्देश भी दिया ।

Share This News :