Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
जे.ए.एच. में चला सफाई अभियान, फल व मिठाई बांटी

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष सतीष सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जे.ए.एच. परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और फल व मिष्ठान का वितरण किया कर शाम को केक काटा गया।
जे.ए.एच. परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले, इसका हमें प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करना है। उन्होनें जे.ए.एच. परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया और मरीजों को फल व मिष्ठान का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को हम सब कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से सफाई अभियान चलाकर निरंतर गति बनाये हुए हैं और यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सफाई में ही ईश्वर वास करते हैं और पर्यावरण भी साफ रहता हैं, अपने आसपास सफाई रखने से गंभीर बीमारियों की समस्या भी खत्म होती हैं।
कार्यक्रम में अवधेश कौरव, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, मुरारीलाल सविता, सुरेश नीखरा, राकेश राजौरिया, प्रेमसिंह तोमर, नवनीत सिंह भदौरिया, आशू तोमर, लाखन सिंह चैहान, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश केरवार, महेश कुशवाह, फूलसिंह प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, भगवान सिंह जादौन, गजेन्द्र साहू, राकेश केरवार, छोटू मण्डेलिया, मनोज शुक्ला, बाॅबी सोनी, राकेश कौरव, प्रमोद जाटव, धर्मवीर जाटव, प्रदीप कुशवाह, प्रदीप राजौरिया, अंकित कटठल, अभय कुमार सिंह (कल्लू), अखण्ड प्रताप सिंह, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Share This News :