Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रभात झा लड़ेंगे सिंधिया के खिलाफ चुनाव , तैयारी में जुटे

भोपाल । बीजेपी सूत्रों केअनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओर राज्यसभा सदय प्रभात झा अगला लोकसभा चुनाव गुना संसदीय क्षेत्र से लड़ेंगे । इस लिहाज से श्री झा लगातार इस संसदीय इलाके का दौरा कर रहे हैं । श्री झा भी कह चुके हैं कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसे में मानूँगा । बतादें की संसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट ओर सांसद श्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट को बीजेपी ने टारगेट पर रखा है । हालांकि मोदी लहर में कांग्रेस यह दोनों सीटें जीती । अब मंहगी बिजली , जीएसटी, ओर लगातार बढ़ती मंहगाई जिसमे डीजल, पेट्रोल भी शामिल है , ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है । यह ऐसे मुद्दे हैं जो आम आदमी को प्रभावित कर रहे हैं तब श्री झा श्री सिंधिया को कितनी चुनोती दे पाएंगे । यह तो आने बाला समय ही बतायेगा । लेकिन श्री झा ने चुनाव लड़ने की तैयारी के हिसाब से श्री सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है ।

Share This News :