Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
बीजेपी महिला मोर्च बना धनाढ्यों का मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला ईकाई में जबसे अध्यक्ष पद पर पार्षद खुशबू गुप्ता मनोनीत हुई है। उनकी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अनबन चली आ रही है। हालांकि अपने बेमन से पदाधिकारी उनके द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में तो पहुंच गये , लेकिन उन्होंने पूरी प्रेस वार्ता में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में कुछ भाजपा नेताओं ने अपने पांसे फेंक कर तेजी से उभर रहीं खुशबू गुप्ता की जेठानी पूर्व पार्षद समीक्षा गुप्ता की काट करने के लिए जिलाध्यक्ष तो बना दिया लेकिन खुशबू गुप्ता को भाजपा जिला कार्यकारिणी पचा नहीं पा रही है। इसका सबसे बडा कारण खुशबू गुप्ता का रिजर्व नेचर और अपने आपको अन्य नेताओं से महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद से सुपीरियर समझना है। इसके उलट पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता सभी पदाधिकारियों से मिलजुलकर रहती थी, वहीं उनका सरल स्वभाव के चलते वह खुशबू गुप्ता से ज्यादा लोकप्रिय थीं।
ज्ञातव्य है कि देवरानी और जेठानी में शुरू से ही पद और प्रतिष्ठा को लेकर अलबन चली आ रहीं है। यही अनबन अब भाजपा जिला कार्यकारिणी में भी दिखाई देने लगी है। खुशबू गुप्ता भले ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष बन गई लेकिन उनका काम भी उनकी जगह पति कुलदीप गुप्ता देख रहे हैं। अब देखना है कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और भाजपा की जिला कार्यकारिणी दोनों में कब तक पटरी समान रूप से बैठेगी इसका इंतजार रहेगा लेकिन ऐसा लगता है कि ऊपर से थोपी गई जेठानी की लोकप्रियता को कम करने के लिए महिला जिलाध्यक्ष बनी खुशबू गुप्ता क्या सफल हो पाएंगी इसका इंतजार रहेगा। यहां बता दें कि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कुछ दिन पहले नवजात कन्याओं का नव दुर्गा में पूजन एवं माताओं के सम्मान का कार्यक्रम घोषित किश उसी की नकल अब ग्वालियर महिला मोर्चा करने जा रही है। à¤¯à¤¹à¤¾à¤ बता दें की भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओ को तब्बजो देने के वजाये धनाढ्य महिलाओ को आगे रखा जा रहा है .

Share This News :