Homeअपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल संभाग में विद्युत बचत हेतु 7 लाख 52 हजार से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण

अक्टूबर 2016/ विद्युत बचत को लेकर हर परिवार से एलईडी बल्बों को खरीदने का सिलसिला जारी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में अब तक 7 लाख 52 हजार 829 बल्बों की खरीदी की जा चुकी है।

      कमिश्नर ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 3 लाख एक  à¤¹à¤œà¤¾à¤° 133 एलईडी बल्बों की बिक्री ग्वालियर जिले में की गई है, 99 हजार 403 बल्बों की बिक्री गुना जिले में, 51 हजार 948 बल्बों की बिक्री अशोकनगर, 74 हजार 549 बल्बों की बिक्री शिवपुरी जिले में और 23 हजार 694 बल्बों की बिक्री दतिया जिले में की गई है। इसी प्रकार चंबल संभाग के मुरैना जिले में 83 हजार 494, भिण्ड जिले में 99 हजार 884 तथा श्योपुर जिले में 18 हजार 724 एलईडी बल्बों की बिक्री की गई है।

Share This News :