Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दिग्विजय करेंगे यात्रा , सिंधिया करेंगे राज , कमलनाथ को है आस

भोपाल । कांग्रेस महासचिब दिग्विजय सिंह बनबास पर जाकर नर्मदा सेबा करेंगे ओर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव की कमान संभालेंगे । बहीं सांसद कमलनाथ को आस है कि सिंधिया की जगह मुझे कमान मिल जाय । मगर दिल्ली के 10 जनपथ पर तय हो चुका है कि सांसद सिंधिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चेहरा होंगे ।उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायगा ।बताया गया है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सांसद सिंधिया को आगे रखने पर अपनी मोहर लगा दी है । इस सब के बाबजूद सांसद कमलनाथ ओर उनके समर्थक चाहते हैं कि सांसद सिंधिया को कमान न सौंपी जाय । इस उठापटक के चलते दिग्विजय सिंह नर्मदा यात्रा पर निकल रहे हैं । उनके समर्थक कह रहे हैं कि राजा तो अब बनबास पर जा रहे हैं । बरहाल जो भी हो पार्टी सांसद सिंधिया को आगे रखकर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है और 15 अक्टूबर तक उनके नाम का एलान कर दिया जायेगा ।

Share This News :