Homeअपना शहर ,
आमजनों के लिए निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों पर शीघ्र प्रारंभ होंगे वाचनालय

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर नगर निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर आमजनों की सुविधा के लिए वाचनालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के नागरिक वहां आकर प्रतिदिन के समाचार पत्रों का वाचन कर सकें। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों पर बाहर समाचार पत्र पढने के लिए बैंच इत्यादि का निर्माण कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को प्रतिदिन के समाचारों से अवगत कराने एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर सार्वजनिक वाचनालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के बाहर वाचनलय की दीवारों का लेखन कार्य एवं चबूतरे पर समाचार पत्र पढने के लिए बैंच इत्यादि भी लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इन वाचनालयों में प्रतिदिन समाचार पत्र डलवाएं जाएंगे। जिससे क्षेत्र के नागरिक यहां आकर विभिन्न समाचारपत्रों का वाचन कर सकें।

Share This News :