Homeअपना शहर ,
त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता

त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर आज मध्यप्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश सरकार की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने छत्री पंहुचकर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री देवेश शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता सहित बडी संख्या नागरिकगण उपस्थित रहे।
राजमाता की जयंती के अवसर पर सावरकर सरोवर रोड स्थित छत्री में आयोजित कार्यक्रम में आज शहरवासियों द्वारा राजमाता को माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि राजमाता की समर्पण की भावना ने आज हम सबको समाजसेवा की बडी सीख दी है। हम सबको उनकी सेवा भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि राजमाता ने राजमहलों के वैभव को त्यागकर गरीबों व अभावग्रसत लोगों की सेवा ही नारायण की सेवा माना है। हम सबको राजमाता जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Share This News :