Homeअपना शहर ,
गांधी प्राणी उद्यान में जलचर पक्षी की अचानक मृत्यु

नोडल अधिकारी चिडियाघर डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में कल 18 अक्टूबर 2016 को तीन पेंटेड स्टॉर्क (जांधिल) की अचानक मृत्यु हुई, पुनः आज पांच पक्षी प्रातः 6 बजे मृत पाए गए जिसमें प्राथमिक परीक्षण में पाया गया कि कोई इन्फेक्शन हुआ है। इस को देखते हुए संपूर्ण पोंड का पानी बदल कर पशु चिकित्सक द्वारा पिंजड़े को तत्काल डिस इन्फेक्शन का कार्य कराया गया है तथा मृत पक्षियों के विभिन्न अंगों को सैंपल विस्तृत जांच हेतु भोपाल स्थित डी आई लेब तथा जबलपुर वेटरनरी कॉलेज भेजे जा रहे हैं। मामले की जानकारी महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी एवं प्रभारी सदस्य श्री सतीश बोहरे को दे दी गई है। उनके द्वारा पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखने एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉक्टर ए बी श्रीवास्तव से मोबाइल पर चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि प्राथमिक लक्षणों के आधार पर उक्त मौतें संक्रमण के कारण हुई हैं। उनके द्वारा बताया गया देश के अन्य चिड़ियाघर में भी संक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। डाक्टर श्रीवास्तव द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए निम्नानुसार सुझाव दिए गए हैं। उनके परामर्श अनुसार पेन्टेड स्र्टाक को संक्रमण से बचाने के लिए एन्टी बाॅयोटिक एन्ड मल्टी विटामिन दिए साथ ही चिडियाघर के अन्य पक्षियों को भी प्रोफीलेक्सिस उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही चिडियाघर के संपूर्ण परिसर एवं एनक्लोजर में कोरहसोलिन डिसइन्फेक्सिन का छिडकाव कराया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा द्वारा भी अपनी टीम भेजी गई। जिसमें डॉक्टर के बी शर्मा, डॉ रश्मि शुक्ला, डॉक्टर आर एस एस तोमर, डॉ आशुतोष गुप्ता एवं डॉक्टर मुकेश शर्मा चिड़ियाघर में उपस्थित हुए तथा संपूर्ण स्थिति पर निगरानी रखें हंै। पशु चिकित्सकों द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार संक्रमित पिंछडे को दर्शकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है तथा कर्मचारियों को मास्क प्रदाय कर दिए हैं।

Share This News :