Homeअपना शहर ,
निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा विद्युत विभाग के इंजीनियरों पर की कार्यवाही

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्य एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा विभागवार की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य समन्वयक अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारी, सभी क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।  à¤¸à¤¿à¤Ÿà¥€ सेंन्टर स्थित नगर निगम के मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगामयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा विद्युत कार्य में लापरवाही बरतने पर विद्युत विभाग के सहायक यंत्री श्री देवी सिंह राठौर सहित विद्युत विभाग के 3 सब इंजीनियरों के 7-7 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Share This News :