Homeअपना शहर ,
मैं सिंधिया के खिलाफ नहीं बोला: वृन्दावन सिंह

ग्वालियर। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेत एवं म.प्र. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष वृन्दावन सिंह सिकरवार ने कहा कि श्योपुर में क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में मैंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के खिलाफ कोई बात नहीं कहीं। मैंने कहा था कि डॉ. गोविन्द सिंह मेरे खिलाफ यह कहकर दुष्प्रचार कर रहे थे कि मैं श्री सिंधिया के कहने पर चुनाव लड़ा हूं और अनूप मिश्रा से पैसे लेने का दुष्प्रचार किया। श्री सिकरवार ने कहा कि जब मैं 2014 से पहले कांग्रेस में था, तब श्री सिंधिया मुझे जौरा से विधानसभा 2013 में ही चुनाव लड़ाते, साथ ही उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरे नम्बर पर आने के बाद डॉ. गोविन्द सिंह अनेक माध्यमों से मेरी छवि खराब करने में लगे हुए है। लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह कांग्रेसी होने का दावा तन से करते है लेकिन मन से भाजपाई है। उन्होनें कहा कि अंचल के एक असरदार भाजपा नेता की मिलीभगत से अपना समय व्यतीत कर रहे है और उन्हीं के इशारे पर काम कर रहे है। उनके द्वारा मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करने के बाद भी जनता व मेरी पार्टी ने विश्वास बनायें रखा। डॉ. गोविन्द सिंह व उनके आका को 2019 के लोकसभा चुनाव मेे चुनौती देता हूं कि वो मेरे सामने चुनाव लड़े मैं उन्हें धूल चटाऊंगा। श्री सिकरवार ने कहा कि मैं क्षत्रिय महासभा के दशहरा मिलन समारोह में कांग्रेेस या श्री सिंधिया जी का जिक्र क्यों करूंगा। उन्होनें कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से डॉ. गोविन्द सिंह मेरे खिलाफ लगातार आरोप लगाते आये है, जबकि मैंने उनके खिलाफ चुनाव से लेकर आज तक कोई गलत शब्द नहीं बोला है। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है, इसलिये अब मैं भी चुप नहीं बैठूंगा।

Share This News :