Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री ने सपत्नीक माँ पीताम्बरा से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया पहुंचकर माँ पीताम्बरा पीठ पर सपत्निक पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कांमना की। माँ पीताम्बरा की पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों का मान सम्मान बड़े, सभी सुखी रहे, समृद्ध हों व निरोगी हों ऐसी कामना की। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओं अभियान का शुभारंभ दतिया से किया था। आज पुनः मैं इस बात की प्रार्थना करता हूँ कि प्रदेश में बेटियां खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। उन्होंने नवमीं के साथ विजयादशमी की भी शुभकांमनायें देते हुए कहा कि जिस प्रकार बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में दशहरे पर रावण का दहन करते है। उसी प्रकार हम अपने अंदर व्याप्त बुराईयों, काम क्रोध, लोभ, मोह, दूसरों को पीड़ा पहुंचने आदि का h नाश करें। पीताम्बरा पीठ पर पंडित श्री चंद्रमोहन दीक्षित उर्फ चंदागुरू ने पूजा अर्चना कराई।

Share This News :